अल्लीपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साले की गुरुवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सर्वेश कुमार (35) कुछ दिन पहले जैनपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीजा सुरेश पटेल के घर आया था। वह किसी काम से शाम को बाइक लेकर बरौरा मोड़ गया था।
वापस लौटते समय वह निर्माणाधीन हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
उन लोगों ने सर्वेश को पहचान लिया और उसके जीजा सुरेश को खबर दी। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। बाइक सवार का हेलमेट मौके पर नहीं मिला है।