फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था फेल, प्रभावित है जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चौक क्षेत्र में जलापूर्ति का विकल्प कारगर नहीं हो रहा। यहां एक हिस्से में पानी पहुंचता है, तो दूसरे क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो जाती है। नगर की टीम सुबह से शाम तक मोहल्ले वार पानी पहुंचाने का प्रयास करने में जुटी रहती है। इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा। उधर, नगर पालिका ने नया नलकूप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली परिसर में लगे नलकूप के स्थायी रूप से खराब होने से चंदियाना, कटरा अब्दुल गनी, चौक, सरांय आदि मोहल्लों की करीब 20 हजार की आबादी में जलापूर्ति बाधित हो गई थी।
जलकल की टीम ने नजदीकी नलकूपों से चौक क्षेत्र की वाटर लाइन जोड़कर जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की थी, लेकिन यह व्यवस्था कारगर नहीं हुई।
चंदियाना और सरांय की करीब 1000 की आबादी में अभी तक पानी तो पहुंचा ही नहीं, लेकिन अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति का कोई समय तय नहीं है। जलकल की टीम लाइन बदलकर प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इससे लोगों को जरूरत भर के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सुबह जलापूर्ति न होने से नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टंकियों के पानी से नित्य क्रिया प्रभावित हो रही है। व्यापारी सत्य भगवान गुप्ता, पप्पन रस्तोगी का कहना है कि चौक क्षेत्र शहर का सबसे उंचाई में बसा है।
यहां जलापूर्ति को सपोर्ट देकर पानी पहुंचाने के लिए कोतवाली परिसर में नलकूप लगा था, लेकिन इसके फेल होने से पर्याप्त पानी मिलना कठिन हो गया है। गर्मी के पहले दूसरा नलकूप न लगा, तो पानी के लिए इस क्षेत्र में मारामारी मचेगी।
प्रभावित क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां पर टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। नया नलकूप लगाने के लिए जमीन चिह्नित हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर नलकूप लगाने का काम शुरू होगा। - विजय कुमार, अवर अभियंता जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें