फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे वाद-विवाद एक तरफ, राष्ट्रवाद एक तरफ: पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
प्रत्याशियों के साथ हांथ उठाकर अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा, फतेहपुर और रायबरेली जनपद की एक विधानसभा सीट के कुल 11 प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडी परिसर में आयोजित जनसभा में परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक कहा कि सारे वाद-विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ। कहा कि यूपी के लोगों ने ठान लिया है होली से पहले 10 मार्च को रंग खेलकर रहेंगे। पीएम ने कोरोना वैक्सीनेशन से लेकर, तीन तलाक और ओडीओपी के बारे में जनता से बात की।
शाम चार बजकर 25 मिनट से पांच बजकर पांच मिनट तक भाषण में पीएम ने कहा कि किसानों और कारीगरों की धरती में बावनी ईमली त्याग का जीवंत उदाहरण है। आज इस भीड़ से नतीजों की झलक दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि देश कुछ भी अच्छा करता है, तो परिवारवादी उस पर सवाल उठाते हैं। कोरोना ने पूरी दुनिया को जकड़ा हुआ है। हम एक-एक जीवन बचाने की दिन रात कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार मुफ्त टीका लगा रही है। इन टीके से दो लोग डरते हैं एक कोरोना और दूसरा टीका विरोधी परिवारवादी लोग।
उन्होंने मुफ्त राशन वितरण के पीछे अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि मैैं नहीं चाहता था कि कोई भी परिवार भूखा रहे। शौचालय योजना के बारे में कहा कि महिलाएं दिन भर कष्ट में रहती थीं ताकि शाम को अंधेरा हो और वो शौच के लिए जा सकें।
मेरे देश की बेटियों ने शौचालय को इज्जतघर का नाम दिया है। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मैैं सिर्फ कुर्सी और वोट की नहीं सोचता हूं। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्त कराके उनका जीवन सरल बनाने की कोशिश की है।
अब देशभर की मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद उनके साथ है। उनके मुफ्त राशन, बिजली और सड़क एवं दवाएं वितरित करने से परिवारवादी लोगों की नींद हराम हो गई है।
ओडीओपी के बारे में बोलते हुए कहा कि फतेहपुर के लोहे के उत्पाद, पेेड़े, मिर्च और बेड शीट को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी में बायोगैस का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए गोबर धन और पशुुधन प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा।

रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें