फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कास्ति भाजपा नेता समेत 32 पर गुंडा और मिनी गुंडा की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने भाजपा से निष्कासित नेता समेत 16 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं 16 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने निष्कासित भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला निवासी लक्ष्मी कालोनी सिविल लाइन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं हथगाम पुलिस ने राजपाल, राजकरन, मोती पासवान, चुन्नू द्विवेदी उर्फ अतुल निवासी अहिंदा, धाता पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद निवासी देवरार, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार उर्फ राजू निवासी कल्यानपुर कचरौली के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
बकेवर पुलिस ने राजकुमार उर्फ लंगड़, शशिकांत, सरोज, शिवम, जानकीकांत, श्रीकांत, राजन, शिव कुमार उर्फ बउवा निवासी डारी बुजुर्ग पर गुंडा एक्ट लगाया है।
विज्ञापन

उधर, मिनी गुंडा एक्ट के तहत धाता पुलिस ने लाल सिंह यादव निवासी सलेमपुर, डब्लू उर्फ प्रताप निवासी सोनारी, कृतेंद्र सिंह उर्फ कृतिक उर्फ छोटे निवासी भुरचुनी, सूरज सिंह उर्फ अभय सिंह निवासी घोड़वापर मजरे कारीकान, कमलेश कुमार गुप्ता निवासी बछरौली, जहानाबाद पुलिस ने राजू वर्मा, मनीष, रोहित निवासी द्वारिकापुर जट पर कार्रवाई की है।
इसी प्रकार ललौली पुलिस ने कमलेश, सुरेंद्र प्रजापति निवासी तपनी, अवधेश, जयकरन सिंह निवासी परेठी, संतोष सिंह निवासी गोंझ, औंग पुलिस ने दिनेश उर्फ सखाराम, बीरबल, मुन्ना निवासी डेलेमऊ के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी तक 150 शातिरों पर गुंडा एक्ट और 200 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें