फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ 60 हजार की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सराफा बाजार में ई-रिक्शा सवार महिला के साथ टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी सीमा देवी अपनी देवरानी सुमन देवी, भाई इंद्रजीत के साथ शुक्रवार की शाम सराफा बाजार गई थी।
विज्ञापन

बाजार से खरीदारी करके वह ई-रिक्शा से वापस घर जा रही थी। खजुहा चौराहे के समीप ई-रिक्शा चालक ने तीन अन्य महिलाओं को बैठा लिया। जब सीमा घर के पास पहुंची तो बैग से जेवरात व नगदी गायब थे।
महिला परिजनों संग कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में ई-रिक्शा चालक और महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें