फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से फैलना जारी है। रविवार को 21 लोग संक्रमित मिले। इधर संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफ्रिक हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए गाइडलाइन तो जारी की गई है, लेकिन भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर इसका उल्लंघन जारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों की कुल संख्या 7534 हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार सभी रोगियों के आवासीय क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।
जिले में अब तक कोरोना की रिपोर्ट
कुल नमूने - 483842
प्राप्त रिपोर्ट - 479710
रविवार को प्राप्त रिपोर्ट - 396
कुल कोरोना पुष्टि - 21
कुल कोरोना मरीज - 7534
कुल एक्टिव केस - 458
सही हुए मरीज - 3539
आठ हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन
फतेहपुर। रविवार को अलग-अलग आयु वर्ग के 5300 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वहीं 224 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं रोडवेज बस अड्डा में एआरएम एमएल केशरवानी समेत 90 कर्मचारियों ने बूस्टर डोल लगवाई।
इस तरह से जिले भर में हुआ टीकाकरण
आयु वर्ग - पहली खुराक - दूसरी खुराक
.................................................
18-44 वर्ष - 1716 - 1552
45 वर्ष से अधिक - 625 - 539
60 वर्ष से अधिक - 137 - 96
15-17 वर्ष - 635 - 000
बूस्टर डोज - 224