फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार शाम मामले में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (16) का आरोप है कि पीरनपुर पानी टंकी के पास रहने वाला अंशू सैनी ने शादी का झांसा दिया था।
वह 29 अप्रैल 2021 को बाइक से शहर के मसवानी मोहल्ले उसे लेकर गया। जहां कुछ दिनों तक रखने के बाद नौकरी दिलाने की बात कहकर दिल्ली ले गया। दिल्ली में अपने नाना-नानी के यहां रखा।
विज्ञापन

जहां उसका शारीरिक शोषण कर उसे प्रताड़ित करने लगा। इसके कुछ समय बाद उसे बांदा के महिला आश्रम में छोड़कर चला गया। आश्रम से उसने अपनी मां को सूचना दी।
मां उसे 24 जनवरी को बांदा से घर लेकर आई। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें