फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 1700 ट्वीट ने सोशल मीडिया में गर्म कर दिया मुद्दा

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के साथ भाजपा प्रवक्ता व गोवा सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल प्रशांत उमरा? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर(फतेहपुर)। एकौरा गांव में हुए विवाद को लेकर मामला सोशल मीडिया पर इस कदर छाया कि एक दिन में तकरीबन 1700 ट्वीट और रिट्वीट हो गए।
विज्ञापन

गोवा सरकार में स्टैंडिंग काउंसिल और भाजपा के पैनलिस्ट प्रशांत उमराव ने ट्वीट कर जय श्रीराम लिखने वाले पर एफआईआर दर्ज करने पर यूपी पुलिस की खिंचाई की।
अमौली के मूल निवासी प्रशांत उमराव ने अपने ट्वीट में दो टूक लिखा कि राहुल चौधरी ने अवैध मजार के सामने स्थित अपने घर की दीवार पर जय श्रीराम वंदे मातरम लिख दिया तो फतेहपुर पुलिस ने राहुल के विरुद्घ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा पंजीकृत कर दिया। वाह यूपी पुलिस ...
विज्ञापन

प्रंशात उमराव के इस ट्वीट के बाद एक के बाद एक तकरीबन 1700 लोगों ने अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित दीवार पर श्रीराम लिखा, फैला तनाव शीर्षक खबर को ट्वीट और रिट्वीट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करना शुरू कर दिया।
लोगों ने सीएम से लेकर पीएम और गृह मंत्रालय तक ट्वीट कर दिया। हालांकि इस मामले में रविवार को दोनो पक्षों में समझौता हो गया।
शनिवार की सुबह एकौरा गांव निवासी राहुल चौधरी ने मजार के बगल में अपने घर की दीवार पर जय श्री राम व वंदे मातरम लिखा और फिर इसे सोशल मीडिया में वायरल किया था।
इसे लेकर दो पक्षों में तनाव बन गया था। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को मजार की देखरेख करने वाले और राहुल चौधरी की ओर से दोनों पक्ष प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में जमा हुए।
विज्ञापन

पुलिस के सामने इस बात पर समझौता हुआ कि चबूतरे को सड़क और मजार की ओर से दीवार बनाकर मजार से अलग किया जाएगा और चबूतरे के ऊपर लगी टीनशेड हटाई जाएगी।
दोनों पक्ष शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौता होने के बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस भविष्य को देखते हुए शांतिभंग की कार्रवाई अमल में लाएगी।

समझौता के समय प्रधान के दरवाजे खड़े हिन्दू पक्ष के लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

एकौरा गांव में मजार व बगल में विवादित चबूतरा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

एकौरा गांव में मौजूद पुलिस व जमा ग्रामीण। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें