फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन प्रतितिन गहरा रहा मंदिरों में कब्जे का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के बांके बिहारी मंदिर पर कब्जे का विवाद दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है। इन दिनों मंदिर पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों के समर्थक कलक्ट्रेट परिसर में भिड़ गए। दोनों में शुरू हुई नोकझोंक डीएम के हस्तक्षेप पर रुकी। बाद में दोनों पक्षों के समर्थकों ने डीएम को ज्ञापन देकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में दोनों पक्ष आए आमने-सामने, नोकझोंक
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने समर्थकों के साथ बांके बिहारी मंदिर के सेवादार प्रदीप गर्ग को मंदिर से हटाने की मांग उठाई। मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के सेवादार को पदमुक्त करने की मांग को लेकर महासभा के समर्थकों ने कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई।
ज्ञापन में कहा गया है कि 20 जुलाई को ज्ञापन देकर बांके बिहारी मंदिर में अनेक अनियमितताएं उजागर की गई थीं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि इसी मामले को लेकर कथित सेवादार ने उन पर प्राणघातक हमला कराया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पूर्व डीएम आंजनेय कुमार ने मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था, लेकिन उनके जाने के बाद सेवादार ने दोबारा कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

जमीन कब्जामुक्त कराई जाए। मंदिर की समस्त जमीन की पैमाइश कराकर सीमांकन कराया जाए। इस मौके पर महेंद्र नाथ बाजपेयी, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, रामबिहारी तिवार, चंद्रकुमार पांडेय, रामगोपाल शुक्ला, जगतनारायण, स्वामी रामआसरे आर्य और करन सिंह पटेल आदि मौजूद थे। इस मामले में प्रदीप गर्ग का कहना है कि मनोज त्रिवेदी के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद और मनगढंत हैं। प्रशासन चाहे तो जांच करा सकता है।
हनुमान मंदिर, मिट्ठनपुर की जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग
बांके बिहारी मंदिर के सेवादार प्रदीप गर्ग के समर्थकों ने हिंदू महासभा के प्रांतीय महामंत्री पर भू माफिया होने के आरोप लगाया है। मंगलवार को समर्थकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रदेश महामंत्री पर पटेलनगर हनुमान मंदिर और मिट्ठनपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
पूरेजयराम का पुरवा मजरे मिट्ठनपुर खुराना निवासी जयकरन अवस्थी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हिंदू महासभा का प्रांतीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर है। उसने कई मंदिरों के साथ सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है।
मिट्ठनपुर खुराना में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर विद्यालय का निर्माण करा लिया है। इसी तरह पटेलनगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर व उससे जुड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मंदिर के दानपत्र में आने वाली धनराशि को स्वयं अपने खर्चे पर लगाते हैं।
मंदिर पुजारी को मारपीट कर भगाकर ताला बंद कर लिया है। ज्ञापन मेें मंदिर और सरकारी जमीन उसके कब्जा से मुक्त कराने की मांग की गई है। इस मौके पर रेखा पासवान, नीतू देवी, ऊषा, उपासना, रितिक अवस्थी, बड़े लोहार, रवी तिवारी, राजू त्रिवेदी, अमिता श्रीवास्तव, आकाश मानसिंह, ननकी, जयंती सिंह, कलावती पासवान, रीतू त्रिवेदी, उर्मिला पांडेय, सरस्वती आदि शामिल रहीं।
उधर, मनोज त्रिवेदी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। जिस संपत्ति की बात की जा रही है, उसकी प्रशासन से जांच हो चुकी है और उनके पास बेदाग होने के सारे साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें