फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतीबाई के शहीद दिवस पर सपा विधायकों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोधी समाज ने महारानी अवंतीबाई लोधी के शहीद दिवस पर अवंतीबाई चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर नवनिर्वाचित सपा के दोनों विधायकों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद विधायकों का 50 नंबर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक मैरिज हॉल में स्वागत हुआ। यहां सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी और हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या ने पहले अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समाज के लोगों ने दोनों विधायकों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी और फूल सिंह लोधी के नेतृत्व में अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अवंतीबाई के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में केपी सिंह, दयाराम लोधी, रक्षपाल बहादुर, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र, इकबाल बहादुर सिंह, अमित, बाबू सिंह, राजकुमार, मनोज राजपूत, सुशील कुमार लोधी, अनुज सिंह, रामबिहारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें