फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
बिंदकी सीएचसी में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण करतीं डीएम अपूर्वा दुबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। डीएम अपूर्वा दुबे ने सीएचसी के कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वार्डों की व्यवस्था और उपकरण देखे। डीएम ने वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम सीएचसी में बने कोविड हॉस्पिटल में पहुंची। मौजूद कोविड हॉस्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह को निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अस्पताल में पुराने वार्डों में हुए नवीनीकरण के काम का जायजा लिया। उपकरण और उनके रखरखाव के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजनयुक्त पांच वार्ड हैं। बच्चों के लिए अलग से पीकू वार्ड बना है। जो सभी प्रकार के उपकरणों से लैस है। बताया कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए एक अलग से वार्ड बनाया गया है। फिलहाल अभी 50 बेड तैयार हैं। यह संख्या बढ़ाकर 80 बेड करने का प्रयास रहा है।
डीएम ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पीबी सिंह को सीएचसी में मीटिंग हॉल बनाने के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अवधेश कुमार निगम और सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें