फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मौरंग खंडों का डेढ़ करोड़ रुपए जमा, छह खंडों का 3 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मौरंग घाटों का संचालन एक अक्तूबर से होगा। पट्टाधारकों ने खदान चालू करने के लिए बकाया भी विभाग में जमा किया है। तीन खदानों के संचालकों ने डेढ़ करोड़ रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

छह मौरंग घाटों के संचालकों ने करीब तीन करोड़ पर बकाया है। बकाए की वसूली के लिए विभाग ने नोटिस की तैयारी की है। खदान संचालकों पर मई और जून की किस्त भी बकाया है।
अढ़ावल कपोजिट-दो, कोरा कनक कंपोजिट-दो, गढ़ीवा मझगवा खदान संचालकों ने डेढ़ करोड़ रुपये बकाया जमा किया है। वहीं, खदान बारा, अढ़ावल- एक नंबर, अढ़ावल ए-1, अढ़ावल-1, अढ़ावल-11, रानीपुर-दो, सलेमपुर खदान संचालकों पर करीब तीन करोड़ बकाया है। खनन अधिकारी राजेश कुमार ने कार्यालय में पट्टाधारकों के साथ गुरुवार को बैठक की। नियम और शर्तों के साथ खनन के निर्देश दिए हैं। बताया कि बकाया नहीं जमा करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें