फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तीसरे दिन रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। लापता युवक का तीसरे दिन रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गुलशन कुमार (26) रविवार दोपहर घर से निकला था और तब से लापता था। मलवां थाना अंतर्गत चक्की नाका रेलवे क्रॉसिंग से पूरब की ओर रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार को ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लापता युवक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया बेटा अक्सर चांदपुर गांव स्थित ननिहाल चला जाता था।
एक-दो दिन में लौट आता था। उन लोगों ने सोमवार को फोन पर बेटे के मामा से संपर्क किया। तभी पता चला कि बेटा ननिहाल नहीं पहुंचा। इसके बाद तलाश चालू की थी। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि रविवार को ही रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गुलशन की मौत हो गई थी। मां शारदा, भाई शिवकुमार, संदीप, अमन का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें