फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग, चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। पिछले कई साल से चुनावी रंजिश के कारण आमने-सामने रहने वाले दो पक्ष शनिवार रात असलहे निकाल कर बाहर आ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे को ललकारते हुए लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग की। जिससे स्थानीय लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ कर उनके असलहे जमा करा लिए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुस्तफापुर (चायमालपुर ग्रामसभा) गांव निवासी प्रमोद कुमार और अशोक कुमार के बीच कई साल से चुनावी रंजिश चली आ रही है। प्रमोद का भतीजा अतुल मौजूदा समय चायमालपुर ग्राम प्रधान है। जबकि अशोक के पिता रामप्रताप के पास कभी गांव की प्रधानी थी। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल रहता है। शनिवार की रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। बात बढ़ी तो प्रमोद ने अपने पिता जगतपाल की लाइसेंसी बंदूक और अशोक ने अपने पिता रामप्रताप की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करना शुरू कर दिए। एक दूसरे को ललकारते हुए गाली गलौज की। हवाई फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर थाने ले आई। दोनों की बंदूकें भी पुलिस ने जमा कर ली।
हल्का प्रभारी एसआई रविकांत राय ने प्रमोद व उनके पिता जगतपाल, अशोक व उनके पिता रामप्रताप के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें प्रमोद व अशोक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने प्रमोद के भतीजे व प्रधान अतुल व अशोक के पक्ष से हरिशंकर का शांतिभंग में चालान किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हथगाम गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनावी विवाद है। दोनों ने अपने-अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई है। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें