फतेहपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य कर्मचारी संघ के महासचिव धीरज कुमार बाल्मीकि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर मांग उठाई है। महासचिव ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन देकर कर्मचारी समस्याएं उजागर की हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि निकायों के सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इन्हें सुरक्षा किट, सैनिटाइजर, साबुन, ग्लब्स, मास्क उपलब्ध कराए जाएं। कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा का लाभ दिया जाए। एनजीओ सफाई कर्मचारियों को श्रम एक्ट के तहत मानदेय भुगतान के साथ बीमा, नियुक्तिपत्र, परिचय पत्र प्रदान किए जाएं। संविदा और एनजीओ कर्मचारियों का पीएफ का लेखा जोखा प्रदान किया जाए। हथगाम नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन तत्काल भुगतान किया जाए।