फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग कूड़ा निस्तारण की समस्या में बना रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कूड़ा निस्तारण के लिए बनकर तैयार खड़ा एमआरएफ सेंटर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण नहीं चल पा रहा है। विभाग ने पांच की जगह दो किलोवाट का कनेक्शन करके नगर पालिका की समस्या बढ़ा दी है। पालिका छह बार पत्र लिखकर लोड बढ़ाने के लिए कह चुका है लेकिन बिजली विभाग के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 35 लाख की लागत से पोस्टमार्टम हाउस के पीछे एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया है। आवास विकास और सिविल लाइन वार्डों से निकलने वाले पांच टन कचरे का यहां निस्तारण होना है। भवन का निर्माण दिसंबर 2020 में पूरा हो गया था।
कूड़े से खाद बनाने वाली मशीनें भी लग चुकी हैं, लेकिन नगर पालिका की ओर से धनराशि जमा करने के बावजूद बिजली विभाग ने दो किलोवाट का कनेक्शन ही जोड़ा है, जबकि यहां पर जरूरत पांच किलोवाट की है। कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने तीन महीने में छह बार लिखा पढ़ी की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा का कहना है कि कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए छह बार बिजली विभाग को लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है। दो महीने से बनकर तैयार खड़ा एमआरएफ सेंटर चालू नहीं हो पा रहा है।
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तक नगर पालिका ने उनसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। नगर पालिका के लिखा पढ़ी करने पर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें