फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: गोकशी आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार निलंबित, इंस्पेक्टर पर बैठी जांच  

Sun, 12 Sep 2021 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर के खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में गोकशी के आरोपियों को बचाने में दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठाई गई है। पौली गांव में गुरुवार की रात एक इमारत में गोकशी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार किया था और बाकी आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी हैदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। कुछ लोगों द्वारा की इसकी शिकायत पर एसपी ने सीओ सिटी संजय सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। सीओ की रिपोर्ट पर आरोपियों को बचाने में उपनिरीक्षक समी अशरफ शेख, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल राजीव तिवारी को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

खखरेरू थाना प्रभारी दीपनारायण सरोज के खिलाफ जांच बैठाई गई है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया प्रकरण में एक दलाल के भी शामिल होने की बात सामने आई है। गोमांस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच में प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें