फतेहपुर के थरियांव में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थी। थरियांव पूर्वी बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार सुमित्रा देवी उछलकर बीच सड़क जा गिरीं और सामने से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।