फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 बीघा फसल में मेड़ के ऊपर से बह रहा पानी

विज्ञापन
बेरूई माइनर मे कटी खांधी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। बेरुई माइनर में खांदी कटने से 15 किसानों की करीब 100 बीघा धान की फसल डूब गई। पानी मेड़ के ऊपर से बह रहा है। खांदी करीब तीन दिन पूर्व कटी थी। किसानों की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी खांदी नहीं बंधवा सके।
विज्ञापन

प्रेममऊ कटरा के बजरंग बली मंदिर के पास बेरुई माइनर में रविवार सुबह खांदी कट गई थी। इससे किसान पप्पू, शिवकुमार, शंभू, कैलाश, दिनेश, कमलेश, राजेश, संतोष समेत 15 किसानों के खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि एक महीना पहले भी इसी जगह पर खांदी कट गई थी। माइनर की पटरी बहुत कमजोर है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पटरी की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
धान की फसल पकने बाद अगर खांदी कटी तो नुकसान होगा। तीन दिन से कटी खांदी की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई देखने तक नहीं आया है। अधिशासी अभियंता जेपी गुप्ता ने कहा कि खांदी की सूचना नहीं मिली है। हो सकता है किसानों ने किसी जेई के पास फोन किया हो। अब मामला संज्ञान में आया है, जेई व जिलेदार को भेजा जाएगा। माइनर में कटी खांदी बंधाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें