फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त किया 7.96 लाख का रिफाइंड तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली से पहले मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। बिंदकी के पैगंबरपुर स्थित अविरल ट्रेडर्स से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया। यहां मौके पर रखे 7.96 लाख मूल्य के 7,036 किग्रा तेल को संदिग्ध मानकर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा प्रतिष्ठान से 86 किग्रा सरसों तेल का भी सैंपल लेकर उसे कब्जे में लिया गया। वहीं शहर के पीलू तले चौराहा स्थित एक मिठाई दुकान से इमरती का नमूना लिया गया।


टीम ने कुल तीन खाद्य नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, सिद्धार्थ कुमार, देवेश मिश्रा और अनुराधा कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें