बकेवर। कस्बे में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 72 घंटे से फुंका पड़ा है। करीब 1000 की आबादी के सामने बिजली के साथ पानी का भी संकट खड़ा हो गया है।
बकेवर कस्बे में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 11 अगस्त की शाम को फुंक गया था। इससे कस्बे में करीब 200 कनेक्शन हैं। इन घरों की आबादी करीब एक हजार हैं। कस्बा निवासी मनीष तिवारी, अनिल गुप्ता, दीपू पासवान, मुन्ना प्रजापति, श्याम त्रिपाठी, कैलाश दीक्षित, शिव नारायण गुप्ता ने बताया कि 72 घंटे से बिजली
आपूर्ति बंद है, जिससे पीने के पानी संकट पैदा हो गया है। अवर अभियंता गुलाब प्रजापति को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मोहल्ले के लोग किराये का जनरेटर लगाकर पानी भर रहे हैं। जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीओ वैभव आनंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्द ही बदलकर समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।
खागा। खखरेरू थानाक्षेत्र के मटिया गांव की रहने वाली पुनिया देवी पत्नी स्व. जगजीत ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गुरुवार तीन बजे भैंस, पड़िया व बेटी सोनिया के साथ घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर के सामने पहुंची तो बिजली का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। करंट लगने से भैंस की मौत हो गई, जबकि पड़िया झुलस गई। मवेशी बचाने के लिए दौड़ी बेटी सोनिया भी झुलस गई। इंस्पेक्टर खखरेरू दीप नारायण सरोज ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)