शहर के हरिहरगंज स्थित एक लाज में पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने पीएम, सीएम की प्रशंसा जमकर प्रशंसा की। मंगलवार को शहर के हरिहरगंज के एक लॉज में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इन दोनों की कार्यशैली से प्रभावित होकर वैश्य समाज ने चुनाव के दौरान आगरा में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया था।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें जीएसटी में पेनाल्टी के साथ सजा का प्रावधान खत्म करने, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख का बीमा का लाभ देने, व्यापारी की मौत पर आश्रित को 20 लाख का मुआवजा देना शामिल है।
उन्होंने पिछड़े वर्ग में शामिल कराने के लिए लंबित वैश्य वर्ग की पत्रावलियों के निस्तारण की भी मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता, कविता रस्तोगी, शैलेंद्र शरण सिंपल, चंद्रप्रकाश गुप्त और डॉ. ओमप्रकाश गुप्त मौजूद रहे।