फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले में पांच महिलाओं समेत 22 गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव। पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में पांच महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ दूर है। वहीं नामजद आरोपियों में एक आरोपी ही पकड़ा जा सका है। पुलिस की दबिश से गांव में दहशत का माहौल है। कई घरों में लोग ताला बंद कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

थरियांव प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह व उनकी टीम पर मीरपुर गांव में 22 मई को हमला किया था। टीम गांजा तस्कर राजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पकड़ने गई थी। पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमले, गाली गलौज, सेवन सीएलए समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ चालू की थी।
पुलिस ने मामले में राजीव के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह निवासी मीरपुर, युगराज, उमेश सिंह, कमलेश सिंह, मोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनय कुमार, रामविलास निवासी समतपुर मजरे सातो धर्मपुर, शनी सिंह निवासी चुरियानी थाना गाजीपुर, नरेंद्र सिंह निवासी निलंबरपुर मजर कोर्रा, नरेश सिंह निवासी खदरहा थाना असोथर, भगवान दीन निवासी कबीरपुर थाना मलवां, गिरीश चंद्र निवासी मीरपुर, अर्जुन सिंह, ओम सिंह निवासी लालपुर थाना मलवां, रामकरन निवासी समतपुर, सोनू सिंह निवासी समतपुर, गीता पत्नी जितेंद्र, रूबी पुत्री गेंदा सिंह, सुशीला पत्नी नन्हे सिंह, पूनम देवी पुत्री राघव, अनीता देवी पत्नी रघुनंदन निवासी मीरपुर थाना परियांव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी प्रकाश में आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
चौथी पर आई युवती भी जेल गई
मीरपुर गांव की गेंदा सिंह की पुत्र रूबी की शादी बीती एक मई को हुई थी। वह चौथी पर मायके आई हुई थी। बलवे के मामले में पुलिस ने नवविवाहिता को भी जेल भेजा है।
इसी तरह पकड़े गए कुछ आरोपियों ने बताया कि वे हमले में शामिल नहीं थे, इसी कारण ही बेफ्रिक होकर गांव में थे। पुलिस बेगुनाह लोगों को फंसाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें