फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव: 1176 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
वोटिंग के लिए पर्ची बनवाते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पिछले एक माह से बार चुनावों को लेकर चल रहीं सरगर्मियां शांत हो गईं। मंगलवार को हुए मतदान के बाद अब आज बुधवार सभी को परिणाम घोषित होने का इंतजार है। दीवानी न्यायालय परिसर में हुई चुनाव प्रक्रिया में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

बार के 24 पदों के लिए अधिवक्ताओं के तीन गुट अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। कुल 1176 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने के लिए 1498 अधिवक्ताओं ने बतौर मतदाता अपना पंजीकरण कराया था। जिसके सापेक्ष 1176 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया। 322 अधिवक्ता मतदान से अलग रहे।
विज्ञापन

आदर्श अधिवक्ता संगठन से बार अध्यक्ष पद के लिए गया प्रसाद दुबे व महामंत्री पद के लिए बुद्घप्रकाश सिंह दावेदारी रहे। जागरुकता अधिवक्ता संगठन की ओर से बार अध्यक्ष के पद के लिए सुनील कुमार बाजपेई और महामंत्री पद के लिए दिनेश कुमार पटेल ने दावेदारी की।
विज्ञापन

इसी क्रम में सर्व समाज गुट की ओर अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार रायजादा और महामंत्री पद के लिए बृजेश चंद बाजपेई ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें