फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार दोपहर पानी से भरे करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के करीब तीन घंटे बाद परिजन को कुएं में शव होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भवानीपुर निवासी बड़कू पासवान (70) रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव की आबादी के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे बने कुएं के पास बैठे थे। बेटे चंद्रशेखर ने बताया कि कुएं की चौहद्दी का खंभा पहले से क्षतिग्रस्त था। पिता उसी का सहारा लेकर बैठे थे। अचानक खंभा उखड़ने से वह कुएं में गिर गए।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पता चला कि वह आखिरी बार कुएं के पास देखे गए थे। मौके पर उनका गमछा पड़ा मिला। संदेह होने पर कुएं में झांककर देखा तो पानी में शव उतराता मिला। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें