फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस अड्डे पर ई-रिक्शों से लगता जाम

Sun, 07 Jan 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जीटी रोड पर बस अड्डे के बाहर लगने वाला ई-रिक्शों का हुजूम रोजाना जाम का कारण बनता है। इससे बस अड़्डा आने-जाने वाले लोगों को काफी मुश्किल होती है। वहीं बसों का संचालन भी प्रभावित होता है। लेकिन ई-रिक्शों को हटवाने को ले कर ले कर कोई कवायद नहीं हो रही।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से रोजाना 111 बसों का संचालन प्रदेश के तमाम शहरों और बाहरी राज्यों के लिए होता है। हाल यह है कि बस अड्डा के बाहर दिन भर ई-रिक्शों का हुजूम लगा रहता है। ऐसे में बसों को बस अड्डे के अंदर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे जीटी रोड पर जाम लगता है।
वहीं, यात्रियों को बस पकड़ने में काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। बस अड्डा गेट पर हर समय करीब 12 से अधिक ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि रिक्शों को हटवाने को ले कर कई बार अभियान चलाया। जल्द ही फिर से परिवहन विभाग के माध्यम से ई-रिक्शों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें