फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेलर में पीछे से ट्राला घुसने से चालक की मौत, खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर एंगल लदे ट्रेलर में सोमवार रात पीछे से ट्राला टकरा गया। हादसे में ट्राला के केबिन में चालक व खलासी फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के बांडोहरी निवासी संजीत यादव (42) ट्राला चला रहा था। वह अपने गांव के ही खलासी रवींद्र के साथ भाड़ा लेकर कानपुर जा रहा था। हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास सुधवां पुल के नजदीक आगे जा रहे लोहे के एंगल लदे ट्रेलर में पीछे से ट्राला जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राला का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद हाईवे की एक लेन बाधित हो गई जिसे पुलिस ने सर्विस लेन से डायवर्ट कराया। पुलिस ने ट्राला में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। चालक की एंगल घुसने से मौत हो चुकी थी। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें