फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम नौ एंबुलेंस के बदले नई 108 एंबुलेंस की मिली सौगात

विज्ञापन
पीएचसी देवमई में नए 108 एंबुलेंश को हरी झंडी दिखाते प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा साथ में अ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पुरानी एंबुलेंस हटाकर नौ नईं एंबुलेंस अस्पतालों को दीं हैं। गुरुवार को देवमई पीएचसी से नई 108 एंबुलेंस को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी वर्मा, पूर्व प्रभारी डॉ. रघुराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जनपद में कुल 33 एंबुलेंस में से नौ खटारा हो चुकीं थीं। खटारा गाड़ियों की लगातार शिकायतें भी अधिकारियों को मिल रहीं थीं। रास्ते में खराब होने पर आनन-फानन दूसरी एंबुलेंस का इंतजाम किया जाता था। इससे 108 एंबुलेंस सेवा संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
शासन ने सभी पुरानी एंबुलेंस को कंडम घोषित कराते हुए उनके स्थान पर नई एंबुलेंस आवंटित की हैं। नई एंबुलेंस जिला अस्पताल, बिंदसी सीएचसी, देवमई पीएचसी, थरियांव थाना, तेलियानी पीएचसी, हथगाम पीएचसी, खखरेरू पीएचसी, गाजीपुर और जहानाबा सीएचसी को आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार देवमई पीएचसी से नई एंबुलेंस रवाना किए जाने के मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश सिंह पटेल, बीडीओ सुषमा देवी, डॉ. रघुराज, संजय कुमार गुप्ता, श्रीचंद आदि रहे।
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें