फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों के साथ ऐसा लगा, ऐसे आसमान से बरस रही हो आग

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में कपड़ा ढक कर निकलतीं युवतियां। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों का अहसास शुरू हो जाता है। सुबह 10 बजे के बाद गर्म हवाओं के बीच ऐसा लगता है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। शुक्रवार को अधिकतम पारा 44 और न्यूनतम 28 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन लोग झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाओं से परेशान रहे। सड़क पर चलते पैदल लोग तो छांव तलाशते दिखाई दिए। आलम यह रहा कि दोपहर के 12 बजते ही सड़क और बाजार में सन्नाटा पसर गया। अधिकतम पारा 28 पहुंचा तो शाम से लेकर रात को भी गर्मी प्रचंड हो गई।
कूलर, पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे। चिकित्सकों ने बताया कि धूप व लू से बार-बार मुंह सूखने, सिर दर्द और थकावट के लक्ष्ण शरीर में आ सकते हैं। इसके अलावा तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, दस्त लगना, सिर व शरीर में दर्द, हाथ-पैरों में ढीलापन, बेहोशी लगना लू लगने के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर होगा कि शरीर को पूरी तरह से ढककर ही घरों से निकलें। अधिक नमक, तीखा, तैलीय भोजन से बचें। खूब पानी पिएं, छांछ, नींबू का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें