फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खराब हुए सरकारी हैंडपंप बनवाने के लिए हो रहे चंदे के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मनौटी गांव में रोड किनारे सरकारी हैंडपंप को बनवाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। हैंडपंप बनवाने के लिए चंदे में रुपये देने को लेकर गाली- गलौज करने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किया।
मारपीट में एक पक्ष से दिनेश और उसका पुत्र मोहित घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से सीमा देवी पत्नी रामबाबू, लीलावती पत्नी मोहन लाल, मीना देवी पत्नी संतोष कुमार घायल हुए।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के घायल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें