जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में काम करते मजदूर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अब डायलिसिस कराने के लिए रोगियों को गैर जिले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट चालू होने वाली है। इसके लिए अस्पताल के प्राइवेट वार्ड तोड़कर यूनिट का निर्माण तेज गति से चल रहा है।
अभी तक रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज जिलेे के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि प्राइवेट वार्ड तोड़कर निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही अस्पताल में यूनिट शुरू होगी।