फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2255 मीट्रिक टन डीएपी इफ्को ने भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फसलों की बुवाई में किसानों को डीएपी की किल्लत न हो, इसके लिए 15 दिन के अंतराल में इफ्को की दोबारा रैक आ गई है। रैक प्वाइंट से डिमांड वाली 40 सहकारी समितियों और 60 अन्य बिक्री केंद्रों में डीएपी भेज दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे की डिमांड पर इफ्को ने 15 दिन के अंतराल में दोबारा 2255 मीट्रिक टन डीएपी भेज दी है। 25 अक्तूबर को 2717 मीट्रिक टन डीएपी की रैक आई थी। इस बार डीएम ने सहकारी समितियों के लिए 1515.250 मीट्रिक टन आवंटन किया है। इसी प्रकार केंद्रीय उपभोक्ता भंडार को 130 मीट्रिक टन, पीसीएफ सेवा केंद्र को 60 मीट्रिक टन, जिला सहकारी संघ को 100 मीट्रिक टन, इफको सेवा केंद्र बिंदकी को 180 मीट्रिक टन, यूपी एग्रो को 75 मीट्रिक टन, आईएफएफडीसी व एग्री जंक्शन को 120 मीट्रिक टन और अन्य बिक्री केंद्रों के लिए 75 मीट्रिक टन का आवंटन किया है।
सहकारी समितियों और इफ्को, पीसीएफ के बिक्री केंद्रों में 360-360 बोरी डीएपी भेजी गई है। वहीं आईएफएफडीसी व एग्री जंक्शन को 50-50 बोरी डीएपी दी गई है। सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता रामनयन सिंह ने बताया कि डिमांड वाली समितियों में डीएपी भेज दी गई है। अब आलू, गेहूं की बुआई करने वाले किसानों को आसानी से डीएपी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें