अमौली। ब्लाक क्षेत्र के नाराखा बाबा में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग के पांचवें दिन रविवार को दानवीर बाबा न्योरी की टीम ने आरुषि इलेवन स्टार उमरी कानपुर को शिकस्त देकर तीसरा मैच जीता। कप्तान आदर्श पटेल ने टाॅस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
दानवीर बाबा न्योरी टीम ने 15 ओवर के खेल में नौ विकेट के नुकसान पर 143 रन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी आरुषि इलेवन टीम पूरे ओवर भी नही खेल सकी और 11.1 ओवर में ही 58 रनों में ढेर हो गई।
दानवीर बाबा के कप्तान आदर्श पटेल ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच से नवाजा गया। दूसरे मैच में अनवी हास्पिटल कानपुर की टीम ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सहारा हास्पिटल कानपुर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 126 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का सामना करने उतरी अनवी हास्पिटल की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान आशीष ने 30 गेंदों मे पांच चौका व पांच छक्के के साथ सर्वाधिक 59 रन बनाकर मैन आफ द मैच चुने गए। फतेहपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने दोनों कप्तानों को मैन आफ द मैच के लिए सम्मानित किया।
साथ ही चौका ,छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों को पाच-पाच सौ रुपया प्रति चौका ,छक्का के हिसाब से पुरस्कृत किया। कमेंट्री कर रहे मुकुल तिवारी व मोनू मिश्रा ने दर्शको को पल पल की जानकारी देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
...........................