फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यूरिया केंद्र के बाहर लगी भीड़, पुलिस ने कराया वितरण

विज्ञापन
 इफको किसान सेवा केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़।  - फोटो : इफको किसान सेवा केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
दकी। यूरिया खाद को लेकर लगातार मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इफको किसान सेवा केंद्र में सुबह से तमाम किसान व महिलाएं पहुंच गईं। खाद के लिए दिनभर मारामारी की स्थिति बनी रही। इस दौरान किसानों के बीच नोक-झोंक भी होती रही। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित हुई।
विज्ञापन

कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति के बगल में इफको किसान सेवा केंद्र में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे छह सौ बोरी यूरिया खाद पहुंची। खाद लेने के लिए सुबह से ही केंद्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में किसानों और महिलाओं की भीड़ लग गई। एक आधार कार्ड पर किसानों को अधिकतम तीन बोरी यूरिया खाद दी गई। इसको लेकर कई किसान भड़क गए। किसानों का आक्रोश देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम 6 बजे के बाद खाद का वितरण किया गया। किसानों ने बताया कि तीन बोरी यूरिया में आवश्यकता पूरी नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि हर किसान को खाद दी जाए, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें