फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दौड़ाकर हाकियों से पीटा

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हाकियों से हमला किया। हमलावर युवक को अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने युवक को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के नकसारा गांव निवासी विश्वेश्वर सिंह के पुत्र अंशुमान सिंह (28) पर अज्ञात हमलावरों ने ज्वालागंज बस स्टाप के पास हाकियों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो युवक भागता हुआ कोतवाली पहुंचा। हमलावर दौड़ा दौड़ाकर पीटते रहे। युवक कोतवाली के अंदर गिरकर बेहोश हो गया। कोतवाली पुलिस खून से लथपथ हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची।  वहां पर अज्ञात में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल को कानपुर ले जाने के बजाय अस्पताल में ही रखा है।  
कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि युवक स्मैक का लती है। हो सकता है कि युवक ने स्मैक के लिए किसी का कोई सामान चोरी किया हो। इसी से पिटाई की होगी। युवक से पिटाई करने वालों की जानकारी ली जा रही है, लेकिन वह कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें