फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न मनी एजेंट को चाकू मार सवा चार लाख लूटे

Tue, 28 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
लूटपाट का शिकार हुए वेस्टर्न मनी एजेंट इशरत हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमनगर(फतेहपुर)। वेस्टर्न मनी एजेंट को बहेरा पुलिस चौकी के पास सोमवार को बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े चाकू मार कर लगभग सवा चार लाख रुपये लूट लिया। सूचना पर एसओ अंजनी राय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी कलानिधि नैथानी मौके पहुंचे और जांच-पड़ताली की। लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी गई लेकिन लुटेरे नहीं पकड़े जा सके। एसपी ने खुलासे के लिए दो टीम गठित की है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी इशरत हसन वेस्टर्न मनी एजेंट हैं। उन्हाेंने बताया कि  वह खागा नगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दोपहर 12:45 बजे 4 लाख 29 हजार रुपये निकाले। रुपये को बैग में रखकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मुगलरोड पर बहेरा चौकी के पास उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश हुई। बाइक न रोकने पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने पीछा किया और थोड़ी दूर जाकर रोक लिया।

बैग छीनने का विरोध करने पर एक लुटेरे ने उन्हें हाथ में चाकू और दूसरे ने सूजा घाेंप दिया। जिससे वह सड़क किनारे खंती में जा गिरे। लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। लूट की जानकारी इशरत ने मोबाइल से सुल्तानपुर घोष निवासी दोस्त मुन्ना तिवारी और अपने साले दावतपुर गांव निवासी तुफैल को दी। जानकारी होने पर एसओ अंजनी राय फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी कलानिधि नैथानी, एसएपी राजकमल यादव, डीएसपी सर्किल अतुल कुमार चौबे भी पहुंचे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने लुटेरों को दबोचने के लिए नाकेबंदी की। एसपी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द लुटेरों को दबोच लिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर तीन बेनाम लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें