फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दादी, पोती की मौत

Tue, 28 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। हरपुर पकड़ी में सोमवार की शाम पिकअप और बाइक की टक्कर में दादी व पोती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से घुघली पीएचसी पर ले जाया गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौआ के अहिरौली टोला  निवासी अतुल (24), अपनी चाची प्रभावती (50), भाभी सोनिया (30), व सोनिया  की ढाई वर्षीय पुत्री रोशनी को बाइक से बाजार कराने के लिए सिसवा आया थे।

लगभग चार बजे अतुल सबको लेकर गांव के लिए निकले जैसे ही वो हरपुर पकड़ी स्थित बौरहवा बाबा के मंदिर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। इसमें प्रभावती व ढाई वर्षीय रोशनी की  मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना में अतुल व उसकी भाभी सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका देख पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में घर वालों को जानकारी दे दी गई है।

उक्त दोनों घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से घुघली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें