फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो घायल

Sun, 12 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर बिधनू थाना क्षेत्र के सेमरई गांव निवासी जयनारायण (30) ट्रक चालक था। सेमरई निवासी खलासी कंधई (25) के साथ शुक्रवार रात  कानपुर से कबरई गिट्टी लादने जा रहा था।

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर के पास फतेहपुर की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक से इनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जयनारायण की मौत हो चुकी थी। कंधई को जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरे ट्रक का चालक गाजीपुर के सुकेती गांव निवासी कुलदीप (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



उसे भी कानपुर रेफर किया गया। इस ट्रक के खलासी राजकिशोर को मामूली चोट लगी थी। दुर्घटना से कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया। क्रेन से दोनों ट्रकों को अलग कराया गया। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट  दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें