एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूटने की वारदात के बाद कानपुर के चालक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
हुसैनगंज एसएचओ आरसी यादव ने बताया कि घटना के वांछित अपराधी मोहन लोधी पुत्र शिवराज निवासी मौनी का पुरवा थाना असोथर को गिरफ्तार किया है। बदमाश को पुलिस ने सोमवार रात गांव से पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा बरामद किया है।
हाईकोर्ट से जमानत पर अपराधी घूम रहा था। उसके खिलाफ अपनी भाभी की हत्या और चोरी के विरोध में हत्या करने के मुकदमे हैं।
उसको चोरी के विरोध में हत्या करने के आरोप में कोर्ट ने दोषी माना था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजायाफ्ता बदमाश हाईकोर्ट से जमानत पर है।
गौरतलब है कि एक फरवरी को एल्यूमीनियम से लदा ट्रक लूट कर लाये थे। ट्रक चालक संदीप कुमार निवासी ताहपुर थाना ककवन कानपुर की मोहन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले बाकी साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे लेकिन आरोपी फरार था।