फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी बोला, शक पर पत्नी को मार डाला

Thu, 02 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कै लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर थाना क्षेत्र के बलवंतपुर मजरे बरार गांव में पत्नी को मौत के  घाट उतार देने के आरोपी कै लाश को बुधवार को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। जिला अस्पताल में आरोपी ने हैरत में डाल देने वाला बयान दिया। उसने पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाई। हालांकि पुलिस इस बात को लेकर इंकार कर रही है।
विज्ञापन



बता दें कि बलवंतपुर निवासी आरोपी कैलाश ने मंगलवार दोपहर पत्नी श्यामा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस जीप से टक्कर मारने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सकी थी, जिसमें आरोपी घायल हो गया था। उसका पुलिस ने बुधवार को इलाज कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की। मेडिकल को पहुंचे आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी को बुधवार सुबह गांव में किसी के साथ देखा था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। इससे आगबबूला हो गया था।


तभी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। एसएचओ अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि हत्यारोपी ने पत्नी को खाने में सब्जी बनाने की कही थी। सब्जी न बनाने से गुस्सा होकर आरोपी ने अपनी पत्नी को मार डाला था। वह अपने बचाव के लिए ऐसे बयान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें