फतेहपुर। ललौली थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर दो ट्रकों के ओवरटेक से बचने के चक्कर में पिकप खंती में जा गिरी। उसमें सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। इसी तरह अन्य हादसों में छह लोग घायल हुए हैं।
बांदा जिला कोतवाली क्षेत्र के छावनी निवासी अब्दुल हफीज की आक्सीजन सिलेंडर की दुकान है। वह खाली सिलेंडर पिकप में लादकर अपने चाचा अब्दुल रफीक के साथ कानपुर भरवाने जा रहे थे। ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे में गुुरुवार दोपहर एक ट्रक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। उनसे बचने में पिकप अनियंत्रित हुआ और पिकप खंती में जा गिरा। इसमें चाचा-भतीजा घायल हो गए।
दूसरी घटना में ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी रामभवन अपने भाई जयनारायण के साथ बाइक से कल्यानपुर गए थे। वहां से गुरुवार की दोपहर वापस आते वक्त चखेरी के पास दूसरी बाइक से भिड़ गए। हेलमेट न लगाने से दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी दिनेश अपनी मां कमला देवी को लेकर ननिहाल बैजानी थाना मलवां जा रहे थे। बैजानी मोड़ के पास कमला देवी अनियंत्रित होकर बाइक से गिरीं और घायल हो गईं।
उधर, शहर के जयराम नगर चौराहे पर गुरुवार को दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। एक ट्रक कबरई से गिट्टी लादकर नउवाबाग हाईवे की ओर जा रहा था। दूसरा खाली ट्रक नउवाबाग की ओर से आ रहा था। हादसे में फैजाबाद जिले के रूपनगर संडौली निवासी जितेंद्र खलासी और संजय कुमार चालक घायल हो गए। दूसरे ट्रक का चालक मुकेश निवासी सूरजपुर थाना फूं टमार जिला फैजाबाद का रहने वाला है। यह भी घायल हुआ।