फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भतीजे के पेट्रोलपंप से एक लाख की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर (अमौली)। जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा के भतीजे के पेट्रोल पंप से रविवार रात को एक लाख पांच हजार रुपये गायब हो गए। छानबीन के बाद पुलिस ने चोरी की पंप के सेल्समैन अखिलेश और पंचर दुकानदार नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विधायक के भतीजे पंकज वर्मा का पेट्रोल पंप चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे के पास है।
विज्ञापन


मैनेजर अनुज कु मार निवासी बोधीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सेल्समैन अखिलेश कुमार निवासी रवाईपुर और पंप के बगल मेें पंचर की दुकान लगाने वाले नीरज कुमार निवासी अमौली ने पंप का रुपया चोरी किया है। सेल्समैन के मुताबिक पेट्रोल पंप में गढ़वा गांव से कुछ लोग डीजल लेने आए थे। उन लोगों ने मारपीट की थी। इसी दौरान रुपयों का बैग गायब हो गया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें