कोतवाली क्षेत्र के गांव पटियन के पास सोमवार को काली नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी कांती (50) पत्नी पीतांबर सिंह ठाकुर पटियन गांव के पास काली नदी के किनारे किसी काम के लिए गई थी।
अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी के पानी में जा गिरी। गहराई होने के कारण डूब गई। अन्य साथ में मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंच गए। गोता लगाकर महिला को बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।