फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका

Sun, 08 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृत युवक के घर में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से लापता गोरेलाल (30) का शव शनिवार को बाकरगंज पुलिस चौकी के पास नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शहर के मसवानी खंजड़ी नीम निवासी कालीचरण का बेटा गोरेलाल मजदूरी करता था। पिछले तीन दिन से गोरेलाल लापता था। दोपहर को अचानक तेज बदबू इलाके में फैलने पर लोगों ने नाले में जाकर देखा तो लाश उतराती दिखी। लाश पड़ी होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस पहुंची।

कोतवाल आरके पांडेय और पुलिस फोर्स ने शव को बाहर निकलवाया। इलाकाई लोगों के पहचान करने पर परिजनों को सूचना दी गई। गले और चेहरे पर चोटों को निशान दिखे। जिससे हत्या की शंका जताई जा रही है। भाई रामप्रकाश ने बताया कि तीन दिन से भाई गायब था। उसकी तीन शादियां हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि शराब का मजदूर लती था। वह नशे में नाले में गिर पड़ा होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें