बीडीसी सदस्य पर वोट डालने का दबाव बनाने के लिए
ट्रैक्टर उठा ले जाने पर पूर्व विधायक आनंद लोधी समेत दस लोगों के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी गांव से बरामद करने का
दावा किया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से मामले की सोमवार को शिकायत की थी।
जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र
के खेसहन गांव निवासी धांधू की पत्नी सावित्री देवी बीडीसी सदस्य हैं।
धांधू का आरोप है कि ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार अमित लोधी के भाई पूर्व
विधायक आनंद लोधी समेत दस लोगों ने घर में धावा बोला था।
चुनाव में वोट
पक्ष में डालने की बात कह सदस्यता का प्रमाण पत्र मांगा था। विरोध करने पर
मारपीट की और गाली गलौज देकर ट्रैक्टर उठा ले गए थे। एसपी के आदेश पर थाना
पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि
ट्रैक्टर पीड़ित के गांव से ही खेतों से बरामद हुआ है। मामले में आनंद
लोधी, अमित लोधी, अभिनव लोधी पुत्र आनंद लोधी, चंद्रशेखर सिंह समेत 10 पर
रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर निर्वाचन में प्रलोभन, दबाव देना, धारा 144
के उल्लंघन, मारपीट, ट्रैक्टर ले जाना की धाराएं लगाई गई हैं।