फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ले उड़े जेवरात और 15 हजार रुपये

Tue, 02 Aug 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
साईं गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौडगरा (बिंदकी)। कल्यानपुर थानाक्षेत्र के साई गांव में रविवार की रात चोराें ने सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों के जेवर और नकदी समेट ले गए। जेवरात और रुपये समेटने के बाद चोर छत के सहारे ही भाग गए। जाते समय कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। ताकि कोई अंदर से बाहर न निकल सके। परिजनों को सुबह जानकारी हुई जब उनका दरवाजा पीटने पर पड़ोसियों ने खोला। पुलिस सूचना के कई घंटे बाद पहुंची। इससे परिजनों व इलाकाई लोगाें में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन


चौडगरा पुलिस चौकी से दो किलोमीटर दूर शिवराजपुर रोड पर गांव है। सेवानिवृत्त फौजी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह पति-पत्नी और सात साल का बच्चा एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में बड़ा बेटा गौरव सो रहा था। चोर शौचालय की छत पर पहुंचे और छत पर लगा दरवाजा बंद न होने से भीतर आ गए। अब उन्हें या परिजनों को यह याद नहीं कि छत का दरवाजा बंद था या खुला रह गया था। चोरों ने उनके और बेटे के कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। अन्य कमरों में आलमारी, बक्सा सभी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख के जेवर समेट ले गए। चोरों ने इन कमरों में रखे कोई कीमती सामान नहीं छोड़ा। नए कपड़े, साड़ी तक उठा ले गए। नरेंद्र ने बताया कि सुबह उठने पर दरवाजा खोला तो नहीं खुल रहा था। बाद में दरवाजा पीटते हुए पड़ोसियों को आवाज दी। पड़ोस में रहने वाले शिक्षक भाई सुरेंद्र ने दरवाजा खुला तो देखते ही होश फाख्ता हो गए। घर में पुराना सामान फैला पड़ा था। चादरों में गांठ लगाकर एक सरिया के सहारे चोर छत से दुबारा पीछे की ओर उतरकर भाग चुके थे। बकौल नरेंद्र चार बजे ही पुलिस को सूचना दे दी गई लेकिन पुलिस इत्मीनान से सुबह आठ बजे आई। इधर, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एके सिंह ,चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या ने पीड़ित की तहरीर लेकर घटना स्थल का जायजा लेकर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें