फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जानवर जाने पर मारपीट, हंगामा

Thu, 27 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मुगलरोड जाम करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खेत मेें जानवर जाने और उलाहना से नाराज दो पक्ष बुधवार को भिड़ गए। खेत मालिक व उनके दो भाई लहूलुहान हुए। पुलिस पहुंची लेकिन उसके तमाशबीन बने रहने पर लोग भड़क उठे। मुगल रोड पर जाम लगा दिया गया। तब कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। दो घंटे तक यातायात ठप रहा। कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में किसान बाबूलाल प्रजापति के खेत पड़ोसी गांव सदान बदान का पुरवा के पास हैं। इनके खेत पर आए दिन सदान बदान का पुरवा निवासी राजाराम आरख के जानवर चले जाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को भी ऐसा हुआ, जिसका खेत मालिक ने विरोध जताया। उनका आरोप है कि इससे खुन्नस खाकर राजाराम परिवार व अन्य गांव के मुन्ना, पप्पू, फूल सिंह सहित 10 लोगों के साथ लाठियों सहित हमला बोल दिया। बाबूलाल के बड़े बेटे रामनारायन को पिटता देखकर परिवार के भाई रामशंकर व कमलजीत बचाने आए तो इन पर भी लाठियां बरसाई गई। हमले मेें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच पीआरवी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फ रार हो गए।

पुलिस के हमलावरों को पकड़ने की बजाय तमाशबीन बनने पर आक्रोश भड़क उठा। खेत मालिक का पक्ष लेते हुए ग्रामीणों ने बिंदकी जहानाबाद मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र सिंह व बकेवर एसओ वीके सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण खजुहा पुलिस की उदासीनता को लेकर नारेबाजी करने लगे। आरोपियों को पकड़ने के बाद ही सड़क छोड़ने की बात पर अड़े ग्रामीणों को कोतवाल ने आश्वासन देकर मनाया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  लिखापढ़ी की जा रही है। घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें