फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत

Sat, 11 Mar 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक अफरीदी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के तार पर झूल रहे दो बालक शुक्रवार हादसे का शिकार हो गए। लाइन का तार ट्रैक्टर क सहारे खींचने से इस पर झूल रहे दोनों बालक जमीन से 50 फिट ऊपर उछलने के बाद नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों बालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए एक बालक की कानपुर ले जाते रास्ते में मौत हो गई। दूसरे का हैलट में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गुटैयाखेड़ा गांव से नई हाईटेंशन लाइन खींची जा रही है। सुबह 10 बजे इस लाइन पर किसान शकील का बेटा अफरीदी(11) पड़ोस में रहने वाले किसान इश्तियाक के बेटे अकमल(12) के साथ लाइन के तार पर कलाबाजी कर रहे थे।


तभी मजदूरों ने इन दोनाें लड़कों से बेपरवाह रहते हुए ट्रैक्टर के सहारे लाइन का तार खींच लिया। ऐसा करते ही दोनों बालक जमीन से 50 फिट ऊपर उछलने के बाद नीचे आ गिरे। दोनों को जमीन पर गिरते देखकर लोग दौड़ पड़े। दोनों को परिजन अलग-अलग वाहन से कानपुर लेकर भागे। अकमल का हैलट में इलाज हो रहा है। अफरीदी की हैलट पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते सांसें जवाब दे गईं। उसे सिर में गहरी चोट आई थी। यह चार भाइयाें में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत ने परिवार को सदमे में ला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें