राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने स्थित नाइस कंप्यूटर शॉप में रविवार रात शटर काट कर चोरों ने एलसीडी, लैपटाप समेत नकदी पार कर दिया। इलाके लोगों को सुबह चोरी होने का पता चला। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
मवई के अशोक कुमार के पुत्र अनिल कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने कंप्यूटर शॉप खोल रखी है।
चोरों ने इस दुकान को रविवार रात निशाना बनाया। सुबह घरों से बाहर आए लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और दुकानदार को सूचना दी।
बकौल अशोक, रविवार रात 10 बजे वह दुकान बंद करके घर निकल गए थे।सोमवार को पड़ोसियों की सूचना पर सुबह सात बजे दुकान आए तो शटर टूटा था। दुकान में रखी दो एलसीडी, एक लैपटाप, कुछेक कंप्यूटर उपकरण समेत तीन हजार रुपये गायब थे। भुक्तभोगी दुकानदार ने चोरी की जानकारी कोतवाली को दी है। लोगों ने पुलिस की पिकेटिंग पर भी सवाल खड़े किए।