फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक सवारों को लूटने की कोशिश

Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर से रिकवरी कर लौट रहे बाइक सवार को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया गया। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल में दी गई। पुलिस देर रात तक कांबिग कर बदमाशों की तलाश करती रही। कोतवाली पुलिस ने लूट के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी कैलाश दीक्षित अपने सहकर्मी विश्वास चौरसिया के साथ मुरादीपुर गए थे। कंपनी के पैसे की रिकवरी कर रात करीब नौ बजे वापस घर लौट रहे थे। कल्यानपुर के पास उनकी बाइक को लाल रंग की बिना नंबर पल्सर सवार सवार तीन लोगों ने ओवरटेक किया।

मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मोड़ के  पास पल्सर सवारों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। बाइक न रोकने पर गाली गलौज की और जान से मारने धमकी दी। किसी तरह से वह मौके से बचकर निकले और पेट्रोल पंप के पास रुके। वहीं से कैलाश दीक्षित ने 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार बदमाश नउवाबाग पालीटेक्निक मोड़ से वापस चले गए। शहर कोतवाल आरके पांडेय ने इनके नंबर पर कॉल कर लोकेशन पता की। वह बदमाशों की तलाश में हाईवे पर पुलिसिंग शुरू की गई। कोतवाल ने बताया कि लूट के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें